पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकले साइकिल यात्री

Posted by

  • अब तक पांच राज्यों में 9 हजार किमी की कर चुके हैं यात्रा, 2025 तक करना है 60 हजार किमी की यात्रा

देवास। मिजोरम निवासी 21 वर्षीय वानला लोमजू आला वर्टे पर्यावरण संरक्षण (मिशन लाइफ) का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे हैं। अब तक वे 5 राज्यों से होकर 9 हजार किमी की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। उनका गत दिवस देवास आगमन हुआ तो नगर निगम में स्वागत किया गया।

नगर निगम बैठक हॉल में उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के साथ निगम कर्मचारियों व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथियों ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। श्री वर्टे का अपनी यात्रा के अब तक के अनुभव को लेकर मानना है, कि लोगों को पर्यावरण के प्रति लगाव नहीं है। नागरिकों को पर्यावण के प्रति जागरूक करने हेतु साइकिल यात्रा से संदेश दे रहे हैं। उनका मानना है, कि पर्यावरण के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है। इसका दुष्प्रभाव लोगों के जीवन के लिए हानिकारक है।

उन्होंने देश के सभी लोगों से अपील की है, कि कम से कम ईंधनों का प्रयोग करें और कम दूरी की यात्रा पर साइकिल का इस्तेमाल करें। इससे सेहत और पर्यावरण दोनों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। श्री वर्टे का कहना, कि अभी उन्हें 60 हजार किमी की यात्रा और करनी है। उनकी यह यात्रा 2025 तक पूरी हो जाने की उम्मीद है।

उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण हेतु नागरिकों को जागरूक करने के लिए श्री वर्टे की प्रशंसा करते हुए उन्हें यात्रा के सफल होने की शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *